सिवनी में शराब बिक्री पर महिलाओं ने किया विरोध:नारे लगाती हुई एसडीएम से मिलने पहुंची, किराना दुकान तक पर बिक रही

सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने किराना दुकानों में खुलेआम शराब बेचे जाने का आरोप लगाया है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाएं नारे लगाती हुई एसडीएम से मिलने पहुंचीं। महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री के कारण गांव में आए दिन झगड़े-फसाद हो रहे हैं। इससे युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और सामाजिक शांति भंग हो रही है। इस संबंध में गांव के सरपंच सहित ग्रामीणों ने लखनादौन थाना प्रभारी और एसडीएम को एक लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया है कि अवैध शराब के कारण समाज में अपराध, गाली-गलौज और घरेलू तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लखनादौन के एसडीएम रवि कुमार सिहाग ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिकायत की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *