नए साल के जश्न के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल रात भर मुस्तैद रहा। जिले भर में पुलिस ने सघन गश्ती अभियान चलाया और होटल-ढाबों पर शराब पीने-पिलाने वालों सहित हुड़दंगियों पर कार्रवाई की। पुलिस ने देर रात तक सड़क पर वाहन चालकों की जांच की। इसके साथ ही होटल, ढाबों और रिहायशी इलाकों की भी पड़ताल की गई। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रमुख चौराहों और सड़कों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। इस अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते या हुड़दंग करते कुछ लोग मिले, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की समझाइश भी दी। अभियान में संदिग्धों से पूछताछ, नशे और ढाबों पर कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और पूछताछ की गई। नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के साथ ही, होटल और ढाबों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए। आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा गया है, ताकि नववर्ष और अन्य उत्सव सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जा सकें। पुलिस ने बताया कि यह अभियान आज भी सक्रिय रहेगा।


