सिवनी में 2 गौतस्कर हुए गिरफ्तार:पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त किया, 4 मवेशी भी बरामद

सिवनी में कोतवाली थाना अंतर्गत मवेशियों की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 4 मवेशी सहित 1 पिकअप वाहन जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज किया है। उगली थाना प्रभारी सदानंद गोदेवार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोग मवेशियों की तस्करी कर रहे हैं। जिसके बाद थाना स्तर में टीम गठित कर दबिश दी और पिकअप वाहन (एमपी 52 जीए 0362) को पकड़ा है। जिसमें 4 नग मवेशियों को ले जाया जा रहा था। पिकअप वाहन में प्रदीप पटले पिता सुरेश पटले निवासी ग्राम पलाकामठी थाना लालबर्रा जिला बालाघाट और उसका साथी रमेश पिता तेजराम हरिनखेड़े (45) निवासी बल्लारपुर थाना लालबर्रा जिला बालाघाट के खिलाफ केस दर्ज किया है। जब्त मवेशियों को सुरक्षित बागडोंगरी गोशाला में रखवाया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उगली उपनिरीक्षक सदानंद गोदेवार, सहायक उपनिरीक्षक सीएल सिंगमारे, सुखदास मर्सकोले, आरक्षक दीपक कावरे, संदीप पंचतिलक, नरेंद्र पटले, गणेश हनवत और ताराचंद हरदे सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *