सिविल अस्पताल में ‘आखिरी उम्मीद’ एनजीओ ने चलाया सफाई अभियान

जालंधर | सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण देने के उद्देश्य से ‘आखिरी उम्मीद’ एनजीओ ने सफाई अभियान शुरू किया है। संक्रांति से शुरू हुआ अभियान अब भी जारी है। एनजीओ के प्रमुख जतिंदर पाल सिंह ने बताया कि अभियान का मकसद लोगों के मन से यह डर दूर करना है कि सिविल अस्पताल में साफ-सफाई और इलाज का स्तर अच्छा नहीं है। लगभग 26 सदस्यों की एक टीम ने पुरुष और महिला वार्ड, बच्चों के वार्ड, ट्रॉमा सेंटर और अन्य सभी वार्डों में पंखों, दरवाजों, खिड़कियों, अलमारियों, शीशों और बिस्तरों की सफाई की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य है कि हर मरीज को कम खर्च में अच्छी मशीनें और अनुभवी डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज मिल सके। अभियान के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों के साथ मिलकर गुरु नानक गार्डन में पौधे भी लगाए गए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो भी इस नेक काम में जुड़ना चाहते हैं, वे उनसे संपर्क करें। इस मौके पर सिविल अस्पताल के डॉ. सतिंदर जीत सिंह बजाज व संस्था के मेंबर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *