सिविल के गायनी वार्ड की खराब हालत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

जालंधर | सोमवार को पूर्व विधायक तथा जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड का दौरा किया और वहां लोगों की परेशानियों का जायजा लिया। इस दौरान सफाई के बेहद खराब इंतजाम देखे गए। बेरी ने कहा कि मंचों पर स्वास्थ्य क्रांति के नारे लगाने वाले आप के नेता समय निकालकर सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में आकर बाथरूमों की हालत देख लें। उन्होंने मांग की कि यदि आप इस काम को नहीं संभाल पा रहे हैं, तो जिस तरह शहर के चौराहों के निर्माण निजी फर्मों से करवाए जा रहे हैं, उसी तरह इस अस्पताल का काम भी किसी निजी फर्म को सौंप दिया जाए। बेरी ने स्वास्थ्य मंत्री, डीसी और सिविल सर्जन से अपील की कि साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए। बाथरूमों में दरवाजों की कुंडियां टूटी हुई थीं, नल (टोटियां) खराब थीं और छतों पर जाले लगे हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *