सिविल जज भर्ती परीक्षा के आवेदन 24 जनवरी तक करें

भास्कर न्यूज |जांजगीर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। 24 जनवरी तक फॉर्म भरे जाएंगे। कुल 57 पदों के लिए यह भर्ती हो रही है। इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से परीक्षा ली जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा के सिलेबस में इस बार बदलाव किया गया है। इसके अनुसार छत्तीसगढ़ का सामान्य के अलावा तीन नए कानूनों को शामिल किया गया है। तीन टॉपिक्स हटाए गए हैं। तरह से प्रारंभिक परीक्षा में इस बार 16 विषयों टॉपिक्स से प्रश्न आएंगे। पहले, 15 सब्जेक्ट से आते थे। वहीं दूसरी ओर मुख्य परीक्षा के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं है। सिविल जज भर्ती 2023 के नतीजे पिछले दिनों जारी हुए थे। सिविल जज की परीक्षा में पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा सफल हो रही है। यह ट्रेंड पिछले कुछ वर्षों से बना हुआ है। भर्ती परीक्षा के आवेदन को लेकर विस्तृत जानकारी सीजीपीएससी की अधिकृत वेबसाइट पर जारी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *