सिविल डिफेंस के कर्मचारियों की लेंगे सेवा:रोडवेज से होगा अनुबंध, झुंझुनूं में 6 परिचालक लिए जाएंगे

सात रोडवेज डिपो में लाइसेंसधारी सिविल डिफेंस के कर्मचारियों की सेवा ली जाएगी। उन्हें कंडक्टर के पद पर लगाया जाएगा। झुंझुनूं के अलावा कोटा, अजमेर, झालावाड़, भरतपुर, बीकानेर, राजसमंद में इनकी सेवा ली जाएगी। इस संबंध में राजस्थान रोडवेज निगम के प्रबंध निदेशक ने आदेश जारी किए है। जिसमें सभी डिपो चीफ मैनेजर को निर्देश देकर कलेक्टर से संपर्क कर स्वयंसेवकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर सेवाए लेने को कहा गया है। रोडवेज प्रशासन इनसे अनुबंध करेंगा। राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित दर पर 767 रुपए प्रतिदिन के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। अनुबंध करने से पहले उनके सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र और अंडरटेकिंग भी ली जाएगी। स्वयं सेवकों को 15000 रुपए की सुरक्षा राशि और 20000 रुपए की ईटीआईएम मशीन जमा करानी होगी, यानी कुल 35 हजार रुपए जमा करवाने होंगे। यदि ईटीआईएम मशीन खो जाती है, चोरी होती है या क्षतिग्रस्त होती है, तो उसकी कीमत स्वयं सेवक द्वारा जमा कराई गई राशि से काटी जाएगी। झुंझुनूं डिपो में करीब 6 परिचालकों की कमी चल रही थी। ऐसे में कई बार परिचालकों की कमी की वजह से बसे समय पर रवाना नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब इस समस्या से निजात मिल सकेगी। झुंझुनूं रोडवेज डिपो के चीफ मैनेजर गणेश शर्मा नें बताया कि निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश मिले है। इसके लिए 6 परिचालक लेने कि प्रक्रिया शुरु कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *