सिविल में पीईटी सीटी स्कैन मशीन लगाने को जगह दिखाई

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब सरकार की ओर से सिविल अस्पताल अमृतसर में पीईटी सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को चंडीगढ़ से 2 सदस्यीय टीम ने सिविल अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. भारती धवन भी मौजूद रहीं। टीम ने मशीन लगाने के लिए उचित जगह का निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि यदि सबकुछ ठीक रहा, तो जुलाई 2026 तक मशीन को इंस्टाल कर दिया जाएगा। एसएमओ डॉ. भारती धवन ने बताया कि चंडीगढ़ से आई में 2 सदस्यीय टीम में एक निजी कंपनी के सदस्य थे, जो पंजाब सरकार के साथ प्राइवेट-पब्लिक मोड पर इस मशीन को इंस्टाल करेंगे। सिविल अस्पताल की पुरानी कैंटीन और उसके साथ माइक्रो-बॉयोलॉजी विभाग वाली इमारत टीम को दिखाई है। चूंकि इस मशीन को इंस्टाल करने और अन्य तरह की मशीनें लगाने के लिए कंपनी को 1500 से 2 हजार गज तक की जमीन चाहिए। डॉ. धवन ने बताया कि फिलहाल अब कंपनी की टेक्निकल टीम अस्पताल का दौरा करेगी। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी भी जल्द से जल्द इस स्कैन मशीन को इंस्टाल कर काम शुरू करना चाहती है। पीईटी (पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी) स्कैन मशीन की बात की जाए, तो यह एक उन्नत इमेजिंग परीक्षण है, जो रेडियोधर्मी ट्रेसर का उपयोग करके चयापचय गतिविधि को उजागर करके यह दर्शाता है कि अंग और ऊतक कैसे कार्य कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *