सिविल लाइंस इलाके से 31 दिसंबर को हुई चोरी, 2 फरवरी को दर्ज हुआ मामला

लुधियाना| सिविल लाइंस इलाके से एक एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना 31 दिसंबर 2025 की है, जबकि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 2 फरवरी 2026 को मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अगम गुलाटी (36), निवासी डॉ. श्याम सिंह रोड, सिविल लाइंस ने बताया कि वह प्राइवेट काम करता है। 31 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी सफेद रंग की एक्टिवा (नंबर PB 10 DN 1548) पर सवार होकर बंसत रोड स्थित विजय नंद अस्पताल दवा लेने गया था। उसने अपनी एक्टिवा अस्पताल के साथ बने जैन मंदिर के पास लॉक लगाकर खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी एक्टिवा वहां से गायब थी। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन एक्टिवा का कोई सुराग नहीं लगा। अगम गुलाटी ने बताया कि एक्टिवा की असली आरसी, बीमा से जुड़े कागजात और उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी गाड़ी की डिग्गी में ही रखे हुए थे। उसे पूरा शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी एक्टिवा चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई हरदीप सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने कंट्रोल रूम को भी सूचना दे दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *