सिविल लाइंस में आज से अखंड जप महायज्ञ शुरू

भास्कर न्यूज | लुधियाना सिविल लाइंस स्थित श्री राम पार्क, रानी झांसी रोड में रविवार को सुबह 8:30 बजे 71वें ‘राम नाम अखंड-जप-महायज्ञ’ का भव्य आगाज होने जा रहा है। परमहंस स्वामी सत्यानंद महाराज और नरकेवल बेदी महाराज की प्रेरणा व अश्वनी बेदी के पावन सानिध्य में यह अनुष्ठान 21 दिनों तक दिन-रात अनवरत चलेगा। आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस महायज्ञ में शामिल होकर प्रतिदिन कम से कम एक घंटा प्रभु सिमरन अवश्य करें। इस आध्यात्मिक सफर की पूर्णाहुति 28 दिसंबर रविवार को आर्य कॉलेज में होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *