सिविल विभाग के अफसरों-कर्मियों ने मेयर को सुनाई अपनी मुश्किलें

भास्कर न्यूज|अमृतसर मेयर जतिंदर मोती भाटिया ने सिविल विभाग के अफसरों संग मीटिंग की। अफसरों ने मेयर को बताया कि मुलाजिमों की शॉर्टेज बनी हुई है। काम करने के लिए क्षमता अनुसार मशीनें भी नहीं हैं। हर जोन में 2-2 मिस्त्री होने चाहिए लेकिन एक भी नहीं है। मेट के भी सारे पोस्ट खाली पड़े हुए हैं। इसी तरह बेलदार 8 से 10 होने चाहिए लेकिन इनकी भी शॉर्टेज बनी हुई है। हर जोन में 1-1 ट्रैक्टर ट्रॉली होने चाहिए। लेकिन सिर्फ ईस्ट-वेस्ट में हैं। सारे जोन में 2 बड़े रोड रोलर होने चाहिए। जो कि एक ही है, वह भी छोटा। जिस पर मेयर ने कहा कि जल्द ही उनकी समस्याओं को दूर करवाएंगे। गोल्डन गेट- दुर्ग्याणा व दूसरे धार्मिक स्थलों में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटें व अन्य जो भी शिकायतें आएं तत्काल दूर कराना सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *