सिविल सर्जन के खिलाफ नारेबाजी के बीच केक काटकर महिला स्टाफ का किया सम्मान

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिला अस्पताल जांजगीर में शनिवार को डॉक्टरों सहित नर्सिंग स्टाफ ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टरों ने फूल भेंटकर सम्मान किया और केक काटकर महिला दिवस पर बधाई की। इस दौरान उपस्थिति डॉक्टरों ने सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही अपनी मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी दी। मेडिकल आफिसर डॉ. इकबाल हुसैन ने कहा कि महिला दिवस पर अस्पताल में कार्यरत महिला अधिकारी-कर्मचारियों को फूल भेंटकर और केक काटकर उनका सम्मान किया। साथ ही महिला सशक्तिकरण पर भी जोर किया गया। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने जिस तरह का व्यवहार मेडिकल स्टाफ से किया जा रहा है, उसकी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए लगातार आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा िक डॉ. सिविल सर्जन की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर और सीएमएचओ से की गई। कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम का गठन भी किया गया। जांच की रिपोर्ट संभवत: सोमवार तक आने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *