सिस्टम मजबूत पर बारिश नहीं हो रही, लोग परेशान

राजनांदगांव| मानसून की एंट्री के बाद भी बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। मौसम विभाग ने 14 जून से अच्छी बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन इसका असर अब तक नहीं दिखा। उल्टे तेज धूप और भीषण उमस ने परेशान कर दिया है। तापमान भी स्थिर बना हुआ है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के विस्तारित होने की अनुकूल स्थिति बनी है। द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण भी मजबूत स्थिति में हैं। ऐसे में सोमवार से कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट की भी संभावना बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *