दुर्गूकोंदल| ग्राम सिहारी में 2 दिवसीय अंतर संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 2 जनवरी से किया जाएगा। इसमें संकुल केंद्र सिहारी और मर्रामपानी के प्राथमिक, माध्यमिक व हाईस्कूल के लगभग 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी में सिहारी सरपंच रामकुमार गावड़े, उपसरपंच फुलेश्वरी नेताम, वार्डपंच शारदा कोमरा, बलदेव उयके, सिरमो कल्लो, दीपक कल्लो, महेश कोमरा, एसएमसी अध्यक्ष मनोज दुग्गा, भूतपूर्व सरपंच सोमजी दुग्गा, ग्राम गायता शिवलाल कल्लो, ग्राम पटेल झाड़ूराम कल्लो, श्यामलाल जैन, सरजू कोमरा जुटे हुए हैं।


