भास्कर न्यूज | लुधियाना काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) 12वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। पहला एग्जाम इनावयरमेंटल साइंस का होगा। इसमें सभी छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। आखिरी एग्जाम 5 अप्रैल को होगा। काउंसिल की ओर से एग्जाम के दिन के दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 12वीं कक्षा के लिए जारी निर्देशों के अनुसार छात्र को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले अपनी सीट पर बैठना होगा। पेपर समाप्ति के बाद ही स्टूडेंट्स को परीक्षा सेंटर से बाहर निकलने से इजाजत दी जाएगी। परीक्षा की शीट के सबसे ऊपर छात्र को साइन करने होंगे। छात्र इस बात का ध्यान रखे कि साइन करने वाले किसी और चीज से खराब नहीं होने पाएं। हर सवाल हल करने के बाद छात्र को एक लाइन छोड़नी होगी। इसके बाद ही अगला सवाल हल करना होगा। एग्जामिनेशन सेंटर में किसी भी प्रकार कि किताबे, कॉपियां और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी। जो दोपहर दो बजे से शुरू होगी। परीक्षा के लिए सभी छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड दे दिया गया है। वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। इंग्लिश पेपर-1 का पेपर पहला होगा। दसवीं का आखिरी एग्जाम 27 मार्च को होगा। वहीं 2025 में होने वाली 10वीं बोर्ड परीक्षा में बदलाव किया गया है। इसके तहत अगले साल से होने वाली 10वीं के मैथ्स विषय की परीक्षा में तीन घंटे का समय दिया जाएगा। पहले मैथ्स विषय की परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय मिलता था। बोर्ड की ओर से पहले ही इससे संबंधित नोटिस जारी की गई थी। लेकिन पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं सवालों की संख्या में भी काई बदलाव नहीं किया जाएगा। परीक्षा के अंकों से अगर स्टूडेंट्स संतुष्ट नहीं होंगे तो उन्हें रि-ईवैल्यूएट करने का अवसर दिया जाएगा। वहीं, इंप्रूवमेंट के लिए भी स्टूडेंट्स उसी साल आवेदन कर सकेंगे। क्वेश्चन पेपर पढ़ने के िलए स्टूडेंट्स को 15 मिनट का समय दिया जाएगा।


