रांची| काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरु होगी। इसमें पहले दिन इंग्लिश पेपर वन की परीक्षा हेागी। इसके लिए रांची के कई स्कूलों में परीक्षा केंद्र होंगे। परीक्षा होम सेंटर पर भी होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरु होगी। जो दो घंटे तक चलेगी। परीक्षा से पहले सवाल पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा। रांची जोन से लगभग पांच हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर स्कूलों में तैयारी कर ली गई है। बताते चलें सीआईएससीई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा पहले ही शुरु हो चुकी है।


