सीआईए स्टाफ ने 200 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर पकड़ा

अमृतसर| सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने 200 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव बासरके का रहने वाला गुरपाल सिंह उर्फ आकाश के रूप में हुई है। आरोपी की आयु 20 वर्ष है। पुलिस इंचार्ज सरमेल सिंह ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान छेहर्टा के इलाके में एक युवक को रोका, तालाशी लेने पर उसके पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *