सीआरजीबी चैलेंजर्स चौकी ने जीता ​क्रिकेट फेडरेशन कप

भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी सहायक-समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई द्वारा शिक्षकों के लिए आयोजित क्रिकेट फेडरेशन कप 2026 की खिताब पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक अंबागढ़ चौकी ने कब्जा किया। प्रतियोगियों में शिक्षकों ने पंजीकृत सदस्यों की कुल 8 टीम बनाई। जिसमें ब्लॉक शिक्षा कार्यालय के कर्मचारी, शिक्षक और बैंक अधिकारी ने भाग लिया। टूर्नामेंट में डीईओ राइडर्स, पीएनबी इलेवन, बीओबी रॉयल्स, फेडरेशन स्टाफ, सीआरजीबी चैलेंजर्स, चिल्हाटी सुपर किंग्स, बीईओ कैपिटल, बीओबी इंडियंस बांधाबाजार के टीम शामिल हुई। फाइनल मुकाबला सीआरजीबी चौकी और बीओबी इंडियन बांधाबाजार के मध्य खेल गया। स्पर्धा के उद्घाटन में मुख्य अतिथि मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, खुज्जी विधायक भोला राम साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, प्रदेश संयोजक मनीष मिश्रा, पार्षद, बीईओ एस के धीवर, ब्लाक अध्यक्ष देवकुमार यादव मौजूद थे। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौसेवा आयोग अध्यक्ष बिशेसर पटेल, अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, अति विशिष्ठ अतिथि नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, विशेष अतिथि दिलीप वर्मा, आशीष द्विवेदी आदि थे। मैन ऑफ द मैच, सीरीज ऑलराउंडर को ट्रॉफी दी टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार प्रधान पाठक हरिशरण चौहान ने 7001 रुपए नकद, दूसरा पुरस्कार स्व. सालिक रामटेके की स्मृति में शिक्षक पवन रामटेके 5001 रुपए, तीसरा शिक्षक मनीष मिश्रा 4001 रुपए और चौथा इनाम शिक्षक राजेश साहू 3001 रुपए द्वारा दिया गया। वहीं मैन ऑफ द मैच, सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बालर ऑलराउंडर की ट्रॉफी और कप क्रमशः पार्षद दिलीप कुंभकार व अन्य ने दिया। कार्यक्रम में विमल यादव, राजेश ताम्रकार, चिंता राम नायक, मनहरण पिथौरा मौजूद थे। कप्तान रामकुमार छेदैया ने 9 गेंद पर 24 रन बनाए सीआरजीबी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 6 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाए। सीआरजीबी की ओर से कप्तान रामकुमार छेदैया ने 9 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाए, भास्कर ठाकुर ने 19 रन और अंबादे ने 7 रन का योगदान दिया। बीओबी बांधा बाजार की ओर नेमीचंद और ऋषिकेश ने एक-एक विकेट लिया। 69 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए बीओबी ने निर्धारित 6 ओवर में पांच विकेट खोकर मात्र 40 रन ही बना पाए, जिसमें राहुल विनायक ने 23 रन बनाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *