सीआरपीएफ कॉलोनी में घर से सोने और नकदी चोरी, तीन पर मामला दर्ज

लुधियाना| दुगरी इलाके में स्थित सीआरपीएफ कॉलोनी से चोरी का मामला सामने आया है। परिवार को शक है कि जिस युवक को उन्होंने अपने घर में पनाह दी थी, उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर से कीमती गहने और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआरपीएफ कॉलोनी फ्लैट नंबर-2929 निवासी सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी को वह अपनी पत्नी के साथ धार्मिक स्थल पर मत्था टेकने जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ने जब अलमारी खोलकर सामान चेक किया तो सोने के गहने और नकदी गायब थे। चोरी हुए सामान में एक मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, बालियों का एक जोड़ा, लॉकेट चेन, चांदी की पाजेब और करीब 20 हजार रुपए की नकदी शामिल है। सतनाम सिंह के अनुसार, उन्हें इस चोरी के पीछे प्रिंस नामक युवक पर शक है, जो मूल रूप से संगरूर का रहने वाला है। प्रिंस पिछले समय से उनके घर में रह रहा था, चोरी सामने आने के बाद उसका व्यवहार संदिग्ध हो गया और वह 15 जनवरी को बिना किसी को बताए घर से चला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *