सीईओ को मैनपुर में आवास का काम धीमा मिला, तेजी लाने के दिए निर्देश

भास्कर न्यूज | गरियाबंद आवास योजनाओं में गड़बड़ी और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन सख्ती के मोड में आ गया है। योजनाओं की वास्तविक और जमीनी हकीकत जानने जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने खुद ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने मैनपुर ब्लॉक के सिहारलटी, मदांगमुड़ा, छैलडोंगरी, कांडेकेला एवं तौरेंगा ग्राम पंचायतों में पहुंच पीएम आवास, पीएम-जनमन और एमएमएवाई के निर्माण कार्यों का डोर-टू-डोर निरीक्षण किया। कई आवासों में प्रगति धीमी पाई गई, जिस पर सीईओ ने तत्काल सुधार के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हितग्राहियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों और पंचायत प्रतिनिधियों से रूबरू चर्चा कर स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्ष 2024-26 के सभी लंबित आवासों का निर्माण एक सप्ताह के भीतर शुरू होना चाहिए। वहीं जिन आवासों का ढांचा छत स्तर तक पहुंच चुका है, उनकी ढलाई भी सात दिनों के अंदर हर हाल में पूर्ण कराई जाए। ज़िप सीईओ चंद्राकर ने संबंधित सचिवों, सरपंचों और तकनीकी सहायकों को निर्माण सामग्री, सेंट्रिंग प्लेट, मिस्त्री व मजदूरों की उपलब्धता तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देशित दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *