भास्कर न्यूज | धमतरी धमतरी के भोथली व कंडेल में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में खाद, बीज उपलब्धता का औचक निरीक्षण जिला पंचायत की सीईओ रोमा श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने समिति में उपलब्ध खाद और बीज के स्टॉक उर्वरक यूरिया, डीएपी, पोटाश एवं बीजों की मात्रा तथा गुणवत्ता का निरीक्षण किया। साथ ही समिति के स्टॉक रजिस्टर एवं संधारित रिकॉर्ड का निरीक्षण कर किसानों को खाद और बीज गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय पर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ दीपक ठाकुर, बीपीएम प्रेम सिन्हा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


