सीएचओ की पत्नी का आरोप- खाना नहीं बनाने पर पीटा, पति समेत सात नामजद

बांसवाड़ा| सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की पत्नी ने पति समेत सास-ससुर पर बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला महिला थाने का है। पुलिस को दी रिपोर्ट में महिला नवागांव निवासी सुमित्रा कलाल का कहना है कि खाना नहीं बनाने पर उसके ससुराल वालों ने मारपीट की। रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में संतोष कलाल के साथ हुई थी। उनके एक बेटा व बेटी है। शादी के कुछ समय तक उसे अच्छा रखा। बाद में पति संतोष, ससुर व अन्य दहेज की बात को लेकर उसके साथ बेवजह विवाद करते थे। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पति सास-ससुर के कहने पर उसके साथ बेवजह मारपीट करता है। इसकी वजह से उसे माइग्रेन है, जिसका इलाज चल रहा है। आरोप है कि गुरुवार को सास ने खाना बनाने के लिए बोला। तबीयत सही नहीं होने पर मैंने खाना नहीं बना सकी। इसके बाद पति और सास समेत अन्य परिजनों ने मारपीट की। महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *