सीएनआई चर्च में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन

कार्यक्रम उपस्थित अतिथि एवं अन्य। व गैदरिंग कार्यक्रम में शामिल ईसाई धर्मावलंबी। भास्कर न्यूज|लोहरदगा समाहरणालय के निकट स्थित सीएनआई चर्च परिसर में रविवार को ऑल चर्चेज मसीही मैत्री समिति, लोहरदगा के बैनर तले क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। जिसकी अगुवाई सीएनआई चर्च की माता समिति के द्वारा की गई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चरनी की आशीष पादरी संजय लकड़ा के द्वारा किया गया। पुराना पाठ संक्षिप्त संदेश जीईएल चर्च के पादरी आशीष के द्वारा कराया गया। वहीं संक्षिप्त संदेश आरसी चर्च के फादर अजय सोरेंग के द्वारा दी गई। प्रार्थना निवेदन पादरी लुकास के द्वारा कराई गई। स्वागत गान सीएनआई की माता समिति के द्वारा किया गया। स्वागत भाषण अध्यक्ष राजू बेर्नार्ड कुजूर के द्वारा दिया गया। वहीं ईसाई धर्मावलंबियों ने एक से बढ़कर एक प्रभु यीशु को समर्पित गीत, संगीत प्रस्तुत किए। ईसाई धर्मावलंबियों को संदेश देते हुए डॉ सिस्टर आईलीन कुजूर ने कहा कि आज हम क्रिसमस गैदरिंग मना रहे हैं, हम बालक यीशु का इंतजार कर रहे हैं। प्रभु हमारे साथ है, हमें अपने प्रभु के आगमन के लिए अपना हृदय को स्वच्छ कर रखना है। इस जन्म पर्व को प्रभु के लिए समर्पित करें और एक दूसरे को प्यार करें। सभी को बालक यीशु के प्रेम दया को बताएं और अपने बालक यीशु को सम्मान दें। धार्मिक जीवन जीएं और अच्छी तरह जन्म पर्व मनाए। संदेश देते हुए फादर वीरेंद्र खलखो ने कहा कि जन्म पर्व का संदेश आज भी वही है जो वर्षों पहले था, लोग आज भी उसी प्रकार खुशी मनाते हैं जैसे पहले मानते थे। चरवाहे की खुशी आनंद को हमें महसूस करना होगा। प्रेम कलीसिया का मुख्य गुण है। मसीह के संतान हम सभी हैं। हमें उनके बताए मार्ग में चलने की आवश्यकता है। इसी से हमारे जीवन में प्रेम, शांति, दया आएगा। हमारे हृदय में प्रेम को बनाए रखें, हम प्रभु की संतान हैं। प्रभु ने हमें सिखाया है कि प्रेम कैसे किया जाता है। हम अपने परिवार से प्रेम बांटते रहे और आगे बढ़ते जाएं। मौके पर मुख्य रूप से फादर वीरेंद्र खलखो, सिस्टर उषा मंजूस्ता कुजूर, सिस्टर एम्मा बिलुंग, सि अस्मिता कुल्लू, सि ओडील, सि विमला डुंगडुंग, सि असरेन, सि सेरोफिना टेटे, सि नीति मिंज, डॉ सिस्टर आइलिन कुजूर, संदीप बेंजामिन मिंज, आशीष कुजूर, संगीता, संदीप, लूथर, अनमोल तिर्की, सुधीर लकड़ा के अलावे सभी चर्च के पुरोहित चर्च समिति के सदस्य सहित मसीही समाज के लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *