बिलासपुर | सरकंडा नूतन चौक स्थित सीएमएचओ कार्यालय के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रात के समय बढ़ गया है, जिससे सीएमएचओ कार्यालय के पीछे रहने वाले निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोलोनी में रहने वालों का कहना है कि रात के समय दवा भंडारण कक्ष के पास असामाजिक तत्व बैठकर शराब पीते हैं और उसके बाद आपस में गाली-गलौच करते हैं। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में सरकंडा पुलिस को जानकारी दी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शराब पीने के बाद वे खाली बोतलें वहीं छोड़ देते हैं, जिससे आसपास का वातावरण गंदा हो जाता है और स्थानीय लोगों को असुविधा होती है।


