सीएमएचओ ने तीन को दिया नोटिस:दतिया में रजिस्टर में हस्ताक्षर न करने पर भी जबाव मांगा; औचक निरीक्षण करने आए

दतिया में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. वर्मा ने बुधवार को बड़ौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, हालांकि लापरवाही बरतने पर दो मेडिकल ऑफिसर सहित नेत्र सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की स्थिति और स्टाफ की उपस्थिति का जायजा लिया। अस्पताल में तीन प्रसूताएं भर्ती पाई गईं, जिनसे डॉ. वर्मा ने बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रसूताओं को दी जा रही सेवाओं पर संतोष जताया। हालांकि निरीक्षण के समय नेत्र सहायक बीपी सुखानी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं मेडिकल ऑफिसर ज्योत्सना सेंगर सहित एक अन्य एमओ के 1 जनवरी 2026 से उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं पाए गए। इस लापरवाही पर दोनों अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया गया है। सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने स्टाफ को मरीजों के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं, उपकरणों और साफ-सफाई की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *