सीएमपीएफ के पेंशनर्स ने आयुक्त से किया आग्रह चिकित्सा संबंधी परेशानियों को किया जाए दूर

सिटी रिपोर्टर|रांची कोल माइंस प्रोविडेंट फंड (सीएमपीएएफ) पेंशनर्स समाज के महासचिव की ओर से आयुक्त से आग्रह किया गया है कि पेंशनधारियों की चिकित्सा से संबंधित आ रही परेशानियों को दूर किया जाए। इस संबंध में आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द पेंशनर्स के साथ बैठक का आयोजन किया जाए और जो भी इलाज को लेकर जो भी त्रुटियां आ रही है उनका निवारण हो। आयुक्त को बताया गया है कि देशभर में 1500 से अधिक पेंशनर्स है। अधिकारियों की उपेक्षा की वजह से उनके चिकित्सा से संबंधित समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। अधिकारी उनकी समस्या को नहीं सुन रहे है, जबकि इनमें अधिकांश पेंशनर्स 75 साल से अधिक उम्र के है। केंद्र सरकार और आयुक्त की ओर से पेंशनर्स की चिकित्सा सुविधा के लिए जो निर्देश जारी किए गए है उनका अनुपालन नहीं हो रहा है। पेंशनर्स के लिए कुछ अस्पतालों को आवंटित किया गया है लेकिन त्रुटिपूर्ण रेफरल पद्धति के कारण उन अस्पतालों में उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। पेंशनर्स समाज की ओर से इस संबंध में बैठक आयोजित करने के लिए 24 मार्च को भी एक आवेदन दिया गया था। लेकिन अधिकारियों की ओर से इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *