सीएम की नशा तस्करों को दो टूक:किसी को बख्शा नहीं जाएगा; आने वाले दिनों में एक और बड़ा तस्कर जाल में होगा

सीएम भगवंत मान ने राज्य में चल रही नशा तस्करों के खिलाफ ड्राइव को आने वाले दिनों में और तेज करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने नशा तस्करों को दो टूक कह दिया है कि कितनी भी बड़ी पहुंच हो, किसी को पकड़ा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में कोई और बड़ा तस्कर जेल में होंगे और किस और का घर गिराए जाने की सूचनाएं मिलेंगी। सीएम भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कई महीनों से युद्ध नशों के विरुद्ध मुहीम चल रही है। पंचायतें फतवे जारी कर रही हैं कि कोई नशे के साथ पकड़े जाने के साथ नहीं जाएगा। कोई बुरी संगत में पड़ गया तो उसका री-हैब सेंटर में उसका इलाज चलाएंगे। टीमी चैनलों के माध्यम से दिखाया गया कि लोगों के घर उजाड़ कर अपने घर बनाने वालों पर बुल्डोजर भी चलाया है। हम भी कह रहे थे कि सबूत आ जाने दो बड़ों की टर्न भी आ जाएगी। प्लानिंग से चल मुहीम सीएम भगवंत मान ने कहा कि समय थोड़ा लग गया, क्योंकि प्लानिंग को टाइम लगता है। सोचों अगर सप्लाई लाइन तो तोड़ देंगे, लेकिन जो आदी है उनका क्या करेंगे। उनके लिए रिहैब बनाए गए। पुलिस वाले मिले हुए थे। पुलिस वालों के कारण हमारे छापे फेल हुए। वो फोन कर तस्करों को पहले बता देते थे। इसलिए उनकी ट्रांसफरें की गईं। लोगों से सहयोग मांगा गया। इसलिए ये जो मुहीम है, अब पूरा जोर पकड़ चुकी है। मुहीम का दिखने लगा असर सीएम ने कहा कि अब बहुत ज्यादा फर्क पड़ गया है, अब फोन आते हैं। अब जब पुलिस गई तो पता चलाता है कि वे अपने घर छोड़ भाग चुके हैं। हम कहते रहे हैं, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वो कितना भी स्ट्रांग है, बड़ा अधिकारी को वो जानता है। राज्य में नशा फैलाने के जिम्मेदार कौन हैं, बड़े तस्कर। छोटे तो सिर्फ कैरियर हैं, यहां से उठाकर आगे पहुंचाते थे। बड़े वे थे, जो इलाके बांटते थे। पंजाब के लिए काम करता रहूंगा सीएम ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाना है। कोई आपने दिल में गलतफहमी ना रखें, कि किसी की बहुत चलती है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें कोई डर नहीं है। हम पंजाब के लिए रोज काम करते हैं, आज भी बैठकें हैं, आगे भी काम करते रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *