सीएम के बेटे अभिमन्यु की शादी का जश्न हुआ शुरू:रस्मों में परिवार ने जमकर की डांस-मस्ती; माता पूजन और मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी समारोह के पहले दिन शुक्रवार को माता पूजन, मंडप, मेहंदी और डांस के फोटो वायरल हुए। जिसमे सीएम सहित पूरा परिवार नजर आ रहा है। सुबह हुई माता पूजन में सीएम मोहन यादव की पत्नी सहित बड़े बेटे वैभव यादव,बेटी डॉ आकांक्षा यादव, बड़े भाई नारायण यादव, बहन कलावती यादव पारिवारिक कार्यक्रम में सभी ने मिलकर जमकर डांस किया था। इसके बाद दिन भर चली शादी की रस्मों में सीएम सपत्नीक पूजन करते नजर आए तो वहीं दूल्हा बने डॉ अभिमन्यु और डॉ इशिता की मेहंदी की रस्म के फोटो भी सामने आए है। जिसमें सीएम का परिवार पूजन के बाद एक साथ शादी का जश्न मनाता दिखाई दे रहा है। हालांकि सुबह शुरू हुए कार्यक्रम में सीएम शामिल नहीं हो पाए थे। वे दोपहर बाद हुए अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम के बेटे डॉ अभिमन्यु का विवाह खरगोन की डॉ. इशिता से सामूहिक विवाह समारोह में 30 नवम्बर को होने जा रहा है। सामूहिक विवाह समारोह के लिए उज्जैन के सांवरा खेड़ी में इसकी तैयारी चल रही है। यहां पर 21 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे इसमें सीएम के बेटे-बहू भी शामिल होंगे। देखें समारोह की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *