मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दो दिनी आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ किया। इस सर्विस मीट के दौरान एक्सपर्ट्स के प्रजेंटेशन के साथ मॉडर्न टेक्नाेलॉजी से क्राइम कंट्रोल करने पर दो पुलिस अधीक्षकों और एक सब इंस्पेक्ट के प्रजेंटेशन होंगे। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को दिन भर व देर रात तक स्पोर्ट्स और कल्चरल प्रोग्राम के जरिए पुलिस अधिकारी कानूनी दाव पेंच से दूर रहकर परिवार के साथ एंजॉय करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि थानों का प्रदेश स्तरीय, संभाग और जिला स्तरीय ग्रेडेशन होना चाहिए। इन्वेस्टिगेशन से लेकर हर तरह के विषयों पर इसकी रैंकिंग की जानी चाहिए। डीजीपी से कहा है कि पैरामीटर बनाकर इसे लागू करें। उन्होंने कहा कि आईपीएस सर्विस मीट से पुलिस के जूनियर और सीनियर अफसरों को एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा और उनकी कार्य दक्षता में वृद्धि होगी। देखें सर्विस मीट की तस्वीरें… सीएम बोले- जब सभी सीमाएं बंद हो जाती हैं तो लोग पुलिस के पास भागते हैं डीजीपी कैलाश मकवाना ने कहा- इस आयोजन के लिए आयोजकों को भी बधाई देता हूं। उन्होंने कहा देर रात को हुई वारदातों के मामलों में जब भी तेज कार्रवाई होती है, तो वह यह कोशिश करते हैं कि अच्छा परफॉर्म करने वाले अफसर को सम्मानित किया जाए। थाना बम्होरीकला को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की उपस्थिति में आज पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई और थाना प्रभारी बम्होरीकला रश्मि जैन को ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान किया। थाना बम्होरीकला को 2024 में देश के सर्वश्रेष्ठ थानों में 20वें और राज्य में प्रथम स्थान पर चयनित किए जाने पर यह सम्मान दिया गया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आसूचना ब्यूरो द्वारा किए गए मूल्यांकन में बम्होरीकला थाना को यह उपलब्धि हासिल हुई। इस संबंध में दिए गए ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ को मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई और थाना प्रभारी रश्मि जैन को दिया गया। पुलिस अधीक्षक मंडलोई ने बताया कि बम्होरीकला थाना को यह उपलब्धि पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन प्रमोद वर्मा और पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार के निर्देशन व मार्गदर्शन में मिली है। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए टीम को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश पुलिस के उत्कृष्ट कार्य का प्रमाण है। पहले दिन एमपी पुलिस के मॉडल इन्वेस्टिगेशन और मॉडल पुलिस वर्किंग का प्रजेंटेशन होगा। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में रतलाम एसपी अमित कुमार और रेल एसपी राहुल लोढा प्रजेंटेशन देंगे। इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी के जरिए क्राइम कंट्रोल कैसे किया जाए, इसको लेकर पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग देने का प्रोग्राम है। इस सर्विस मीट में डीजीपी कैलाश मकवाना समेत सभी आईपीएस अफसर परिवार जनों के साथ शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगा जबकि बाकी कार्यक्रम पुलिस आफिसर्स मेस में किए जाएंगे। मीट में हिस्सा लेने के लिए प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अफसरों को भी बुलाया गया है।


