बीजापुर| मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा के तृतीय चरण का वर्चुअल शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले को दो नई बस सेवाओं की सौगात दी। इस पहल से सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुविधाजनक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस सेवा से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच आसान होगी।


