सीएम ने श्रेया यादव को सम्मानित किया:जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर डॉ. मोहन यादव ने दिए ₹10,000 और प्रशस्ति पत्र

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को राजधानी के टी टी नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री जन कल्याण कार्यक्रम के दौरान जूडो खिलाड़ी श्रेया यादव को उनकी शानदार उपलब्धि पर सम्मानित किया। श्रेया यादव ने हाल ही में 48 किलोग्राम वर्ग में मध्य प्रदेश जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इस सफलता के लिए उन्हें ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग भी उपस्थित थे। उन्होंने श्रेया यादव की मेहनत और समर्पण को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व के इस सम्मान समारोह में प्रदेश के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ओलंपिक और एशियन गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ ही मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *