जयपुर में आज सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी जयपुर मैराथन की शुरुआत की। इस मैराथन में भारत सहित 25 देशों के धावकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैराथन में 42 किलोमीटर की दौड़ में मानव शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। 21 किलोमीटर की श्रेणी में विक्रम मीना प्रथम, धौलाराम द्वितीय और राकेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 5 किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में हिमांशु यादव और महिला वर्ग में पायल ने बाजी मारी। यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मन का निर्माण होता है। इसके साथ उन्होंने घोषणा की राज्य सरकार 2026 में खेलो इंडिया कार्यक्रम का आयोजन करेगी। अगले 5 वर्षों में 4 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया। संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित इस वार्षिक मैराथन में विजेताओं को मुख्यमंत्री ने नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन ने अपनी उपस्थिति से धावकों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने राजस्थान को शक्ति, भक्ति और स्वाभिमान का प्रदेश बताते हुए कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां देखें फोटोज


