सीएम भजनलाल बोले- मैं भी गांव से निकलकर आया हूं:गरीबों और युवाओं की पीड़ा को जानता हूं, एक साल में देंगे एक लाख नौकरी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार दोपहर को भीनमाल पहुंचे। जहां उन्होंनें नरसाणा स्थित प्रसिद्ध श्री दूदेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हिस्सा लिया और सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने पूर्ववर्ती सरकार पर पेपर लीक को लेकर निशाना साधा। सीएम ने युवाओं को नौकरी और किसानों के हित में काम करने का भरोसा दिया। सीएम ने कहा-‘पहले आए दिन पेपर लीक हो जाते थे। पिता विश्वास करता था। बेटा-बेटी उन्हें विश्वास दिलाते थे कि परीक्षा में पास होकर उनके सहयोग में काम करेंगे। मगर 19 में से 17 पेपर लीक करके युवाओं के सपनों को बर्बाद करने का काम किया तो कांग्रेस की सरकार ने किया। आपने देखा होगा कि एक साल में एक भी पेपर आउट नहीं हुआ।’ पेपर लीक को लेकर पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना नौकरियों को लेकर सीएम ने कहा-‘हमने कहा कि हम एक साल में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। हमने 60 हजार नौकरी अब तक दे दी हैं। 15 हजार अगले महीने तक दे देंगे। जुलाई तक एक लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा।’ ‘मैं गांव से निकलकर आया, आपकी पीड़ा जानता हूं’
सीएम ने कहा-‘मैं आप की तरह ही गांव से निकलकर आया हूं। गांव की माता-बहनों की पीड़ा को भी जानता हूं। मेरे किसानों की पीड़ा को भी जानता हूं। युवाओं की पीड़ा को भी जानता हूं। मैं गरीब की पीड़ा को भी जानता हूं।’ सरकार सभी वादों को पूरा करेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने वादों को पूरा करते हैं, उसी तरह उनकी सरकार भी अपने सभी वादों को पूरा करेगी। केंद्र से मिलने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अतिरिक्त राज्य सरकार भी किसानों को लाभ प्रदान करेगी। महिलाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा-सरकार महिलाओं और बहनों के जीवनस्तर में सुधार के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने भारतीय सनातन संस्कृति की महत्ता पर भी प्रकाश डाला और कहा कि मंदिर हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को आस्था और संस्कृति से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीएम के साथ ये रहे मंच पर मौजूद
इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दोपहर 2:40 पर हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां सांसद लुंबाराम चौधरी और पूर्व जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम के साथ मंच पर पूनासा महंत बाबूगिरी महाराज, गजीपुरा महंत प्रेम भारती महाराज, भाडू महंत शिवगिरी महाराज, जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक डॉ. समरजीत सिंह, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिले को लेकर बोले लोग तो सीएम मुस्कराकर निकले इसके बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधायक जीवाराम चौधरी के घर सांत्वना देने के लिए पहुंचे। इस दौरान वापस हेलीकॉप्टर के पास जाने के दौरान बाहर खड़े लोगों में से एक किसान ने बिजली कटौती के समाधान की मांग की। वहीं कुछ लोगों ने जिले को लेकर कहा कि साहब हमारा जिला तो मुख्यमंत्री शर्मा मुस्करा कर निकल गए। इस दौरान मीडिया ने भी सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन भजन लाल ने हाथ से इशारा करके मना करके निकल गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *