सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे रामगढ़ शेखावाटी:मंच पर हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन,सभा को संबोधित करेंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी पहुंचे हैं। रामगढ़ शेखावाटी को पंचायत समिति का दर्जा मिलने के बाद आज धन्यवाद सभा हो रही है। जनसभा को संबोधित करने सीएम के साथ कई मंत्री और भाजपाई जनप्रतिनिधि मौजूद हैं। सबसे पहले देखिए सभा से जुड़ी तस्वीरें : सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे से रामगढ़ वासियों को भी कई उम्मीदें हैं। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, यूडीएच मंत्री झाबर खर्रा, सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद मंचस्थ हैं। अब देखिए सभा से जुड़े लाइव अपडेट्स

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *