इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 दिसम्बर को आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे जिले के डॉ. अम्बेडकर नगर महू के हेलीपेड आएंगे, जहां वे डॉ. बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 1.10 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.20 बजे एमआर-12 स्थित हेलीपेड पहुचेंगे। इंदौर में एमआर 12 से वे दोपहर 1.30 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर निवेश की जागरूकता संबंधी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2 बजे एमआर-12 के हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा आगर-मालवा जिले के सुसनेर जाएंगे। सुसनेर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह लगभग शाम 5.20 बजे अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे इंदौर को एक हजार करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद वह स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर रात्रि 9.40 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। करेंगे कई विकास कार्याें का लोकार्पण खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि सीएम मंदिर प्रांगण में प्रवचन हॉल, भक्त निवास, अन्न क्षेत्र विस्तारिकरण हॉल और स्मृति उद्यान का लोकार्पण करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम लगभग 6 बजे खजराना मंदिर पहुंचकर लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के अलावा सीएम इंदौर में विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, सीवरेज, वॉटर पाइपलाइन के कार्यों के साथ कम्युनिटी हॉल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने वाले छोटे पुल-पुलिया, पीपीपी मॉडल से बनने वाले ग्रीन वेस्ट प्लांट, सौंदर्यीकरण और नगर निगम द्वारा दस्तावेजों के डिजिटलीकरण की शुरुआत कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।


