सीएम मोहन यादव, खंडेलवाल और हितानंद हुए शामिल:राजधानी में 12 स्थानों पर पथ संचलन से संघ के शताब्दी वर्ष की शुरुआत

दशहरे पर शहर में 12 स्थानों पर पथ संचलन के साथ ही आरएसएस के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। राजधानी में कुल 373 स्थानों पर पथ संचलन आयोजित किए जाएंगे। पूरे प्रदेश में पहले दिन 850 से अधिक स्थानों पर पथ संचलन निकाले गए। पथ संचलन का यह सिलसिला 15 अक्टूबर तक चलेगा और 9291 स्थानों पर पथ संचलन आयोजित होंगे। गुरुवार को कोटरा सुल्तानाबाद में हुए पथ संचलन और शस्त्र पूजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी शामिल हुए। यहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायक कलाकार उल्लास तेलंग थे। संघ के प्रांत संघचालक अशोक पांडे भी यहां मौजूद थे। संघ के भरत नगर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. लोकेंद्र दवे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *