मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को अपने पूरे परिवार के साथ उमरिया पहुंचे हैं, वे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों का दीदार करेंगे। उनके इस अचानक दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम सड़क मार्ग से होते हुए बांधवगढ़ के प्रसिद्ध ओबेरॉय होटल पहुंचेंगे, जहां वे अपनी फैमिली के साथ रात बिताएंगे और फिर अगली सुबह टाइगर रिजर्व की सफारी का आनंद लेंगे। बड़ी संख्या में पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर तैनात हैं। निजी होटल में रात्रि विश्राम करेंगे पीएम हवाई पट्टी से मुख्यमंत्री सरमनिया के लिए रवाना हो गए। टाइगर रिजर्व प्रबंधन से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के संभावित भ्रमण के मद्देनजर जंगल सफारी की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए जिप्सी और रेस्ट हाउस के कमरे पहले ही बुक कर लिए गए हैं। सीएम का यह दौरा व्यक्तिगत जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा व्यक्तिगत है। इस कारण कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है। हालांकि, सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।


