सीएम से मिला राष्ट्रीय युवा शक्ति का प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि संगठन की पहल पर 5 से 7 सितंबर तक स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की स्मृति में नेमरा (पैतृक गांव) से रांची तक पदयात्रा आयोजित की गई। मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य सरकार पहल करते हुए स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत र| से सम्मानित कराने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे। साथ ही रांची के कांके डैम या हटिया डैम के पास उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। मौके पर अध्यक्ष उत्तम यादव, दुर्गा चरण, सावन लिंडा, शैलेश नंद तिवारी, उमेश साहू व अन्य सदस्य थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *