सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में प्रवेश परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड का वितरण प्रारंभ

भास्कर न्यूज| चाईबासा शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, पश्चिमी सिंहभूम में कक्षा 1 से 9 तक के प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 24 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। कुल 1,579 उम्मीदवार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। एडमिट कार्ड का वितरण 23 मार्च, 2025 तक सभी चार सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में की जाएगी। परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि व समय के अंदर अपने प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालय से प्राप्त कर ले। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएगी। किसी भी प्रश्न या अधिक जानकारी के लिए, कृपया संबंधित स्कूल अधिकारियों से संपर्क करें। उक्त जानकारी शुभेंदु मजूमदार, स्कूल प्रबंधक, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा प्रदान की गई है। परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों की संख्या : जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, +2 जिला स्कूल, चाईबासा- 719 अभ्यर्थी। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, स्कॉट गर्ल्स स्कूल – 326 अभ्यर्थी। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, केजीबीवि, सदर चाईबासा – 280 अभ्यर्थी। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मॉडल स्कूल, तांतनगर – 254 अभ्यर्थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *