मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश दौरे पर स्पेन में हैं। वे औद्योगिक और व्यापारिक प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्हें झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। रविवार को वे प|ी कल्पना सोरेन व अपनी टीम के साथ बार्सिलोना के विश्व प्रसिद्ध सागरादा फमिलिया चर्च पहुंचे। ईसाई समाज के लोगों को ईस्टर की बधाई दी। चर्च की खूबसूरत वास्तुकला और आध्यात्मिक माहौल से टीम काफी प्रभावित हुई। विधायक कल्पना सोरेन ने चर्च की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। हेमंत की स्पेन में कई बिजनेस लीडर्स और निवेशकों के साथ बैठक तय है। इनमें ग्रीन एनर्जी, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा हो रही है। इस यात्रा के दौरान कुछ एमओयू पर भी हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। जिससे राज्य के युवाओं को रोजगार और नए उद्यम के अवसर मिल सके। यह दौरान झारखंड के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री और उनकी टीम ने डी गावा संग्रहालय का भी दौरा किया। कैटालुन्या सरकार के संस्कृति विभाग ने यह संग्रहालय पुराने खनन स्थल को विकसित कर बनाया है।


