सीएसटी ने मादक पदार्थ तस्कर पकड़ा, ड्रग्स बरामद:हिस्ट्रीशीटर आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 10 केस, एनडीपीएस एक्ट में पहले भी हो चुका गिरफ्तार

जोधपुर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीएसटी एवं कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस ने फिटकासनी गांव में कार्रवाई करते हुए 41 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद कर एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी तेजकरण और सीएसटी टीम प्रभारी मेहराज की संयुक्त टीम ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी श्यामलाल उर्फ खैराज को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एमडी ड्रग्स बरामद हुई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी श्यामलाल उर्फ खैराज निवास नाडीवाली ढाणी, फिटकासनी हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध पूर्व में चोरी, मारपीट एवं एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न थानों में कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *