सीएस का 6 जगह निरीक्षण व संवाद, स्टेट लिटिगेशन पॉलिसी पर मंथन

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को छुट्टी के दिन 6 जगह निरीक्षण, मीटिंग और संवाद किए। उन्होंने शिक्षा संकुल के विद्या संवाद केंद्र, वन विभाग के अरण्य भवन, जेडीए नागरिक सेवा केंद्र, नगर निगम के विद्याधर नगर जोन में शहरी समस्या समाधान शिविर का दौरा किया। निरीक्षण के साथ अफसरों से संवाद किए। विधि के जानकारों के साथ स्टेट लिटिगेशन पॉलिसी 2018 के प्रभावी क्रियान्वयन पर संवाद किया। आईएएफएस अधिकारियों के साथ संवाद किया। अफसरों से कहा- आफिस की जगह फील्ड विजिट ज्यादा करें। धरातल पर हालात देखें। दौरे के समय मिली खामियों पर सीएस ने रिपोर्ट भी मांगी। लिटिगेशन पालिसी पर चर्चा में पेंडेंसी कम करने पर बल सीएस की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य सरकार की स्टेट लिटिगेशन पॉलिसी 2018 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सरकार से जुड़े मुकदमों के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक हुई। सीएस ने विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जोधपुर से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े प्रतिनिधियों को संबोधित किया। इसमें हाईकोर्ट व अन्य न्यायालयों के अभिलेखागारों में फाइलों एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीकृत रजिस्ट्री सिस्टम पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *