सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी

पटियाला | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने जनवरी 2025 में आयोजित होने वाली फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो भी इन परीक्षाओं के लिए शामिल हो रहे हैं, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा जनवरी महीने में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इन लिंक https://eservices.ic ai.org/EForms और https://eservices.ic ai.org/EForms के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 12, 16, 18 और 20 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएंगी। पेपर I और II दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और पेपर III और IV दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *