सीकर के आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन:फीस बढ़ोतरी, पीने के पानी और साफ-सफाई को लेकर छात्रों का आक्रोश

सीकर शहर के नजदीकी चंद्रपुरा स्थित गवर्नमेंट आयुर्वेदिक कॉलेज में स्टूडेंट्स ने शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और मूलभूत सुविधाओं में अव्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कॉलेज के मैन गेट के बाहर छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि कॉलेज की लापरवाही और तानाशाही रवैये के कारण छात्र आंदोलन के लिए मजबूर हैं। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को फीस में किसी प्रकार की छूट या सहूलियत नहीं दी जा रही है। कॉलेज परिसर में पीने के स्वच्छ पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। कॉलेज में साफ-सफाई की स्थिति बदहाल है। आयुर्वेदिक कॉलेज की छात्राओं का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से कक्षाओं, शौचालयों और हॉस्टल परिसर में गंदगी बनी रहती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ गया है। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार मांग उठाने के बाद भी कॉलेज प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन दिए जाते हैं, व्यवस्था नहीं सुधर रही है। अगर शीघ्र ही हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम उग्र आदोलन करेंगे। कॉलेज के मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि फीस संबंधी समस्या को लेकर प्रिंसिपल की ओर से जांच कमेटी गठित की थी, लेकिन जांच नहीं हो सकी। कॉलेज भवन किराए पर होने के कारण मूलभूत सुविधाओं की जरूर कमी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *