सीकर के गवर्नमेंट काॅमर्स कॉलेज में सोमवार को नई किरण नशा मुक्ति केंद्र, NSS फर्स्ट व सेकंड विंग तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त ग्राम पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों में नेतृत्व में लड़कियों की भूमिका” को लेकर एक दिवसीय वर्कशाॅप एंड लिचरेटर कार्यक्रम हुआ। नशा मुक्त सीकर-नशा मुक्त स्टूडेंट्स की थीम पर हुई वर्कशाॅप में कॉलेज स्टूडेंट्स व स्टाफ सदस्यों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। वर्कशॉप एंड लिटरेचर प्रोग्राम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर सुनिता पांडेय ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् राकेश लाटा ने कहा कि नशा युवाओं की एनर्जी, टैलेंट और फ्यूचर पर गंभीर रूप से निगेटिव इफेक्ट करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर पॉजिटिव सोच के साथ समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थाओं की संरचना, ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए उपलब्ध संवैधानिक अधिकारों तथा नेतृत्व के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के समन्वयक डॉ. हंसराज रैगर ने युवाओं में अवेयरनैस और हैल्दी समाज के निर्माण में स्टूडेंट्स के योगदान के बारे में बताया। इससे पहले माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. कमल कंवर राठौड़, पूनम कुमारी भी मौजूद थे। संचालन संदीप कुमार सैनी ने किया।


