सीकर के पेवा गांव में नीलगाय को गोली मारी,मौत:ग्रामीणों का आरोप-वन्यजीवों को मारकर तस्करी करते युवक,वन विभाग टीम ने पोस्टमार्टम करवाया

सीकर के धोद थाना इलाके में वन विभाग की जमीन पर एक युवक ने गोली मारकर नीलगाय की हत्या कर दी। आज नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक और उसके साथी वन्यजीवों को गोली मारकर उनकी तस्करी करते हैं। पेवा गांव के प्रशासक चुन्नीलाल जानी ने बताया कि घटना पेवा गांव में वन विभाग की जमीन की है। गांव के कुछ लोग उस साइड गए हुए थे तब उन्होंने देखा कि राजू बावरिया नाम के एक युवक ने नीलगाय को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बंदूक राजू ने अपने साथी को दे दी। जो वहां से भागने लगा। हालांकि राजू को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आज वन विभाग की टीम ने नीलगाय का पोस्टमार्टम करवाया है। मामले में वन विभाग मुकदमा दर्ज करवाएगा। जानी ने बताया कि वन विभाग की जमीन के इलाके में कई बार घुमंतू जाति के युवक आते हैं। जो वन्यजीवों को मारकर उनके मांस,दांतों और खाल की तस्करी करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *