सीकर के मौसम में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का‌ असर:आज न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज, सुबह बादल छाए, मंगलवार से सर्दी बढ़ने का अनुमान

सीकर समेत शेखावाटी इलाके के मौसम में 3 दिन से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है। सुबह-शाम तेज सर्दी पड़ रही है, लेकिन आज सुबह बादलवाही के‌ कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बाद फिर से तापमान में गिरावट का अनुमान है। बीती रात ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन आधी रात के बाद आसमान में बादल छा गए। आज सुबह न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया है। सीकर इलाके में पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा था। सीकर जिले में इन दिनों बादलों के कारण दिन में धूप भी कमजोर है, इस वजह से दिन में भी हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान पिछले एक सप्ताह से लगभग 26-27 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने सीकर जिले में अगले एक सप्ताह मौसम में लगातार बदलाव की संभावना जताई है। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में सर्दी का ये दौर फिलहाल जारी रहेगा। 2 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं, अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। अगले 2-3 दिनों में सीकर इलाके में तापमान में गिरावट की संभावना है। शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव की संभावना है।‌

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *