सीकर बना राजस्थान का सबसे ठंडा शहर:न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री, बादल छाए, 48 घंटे और रहेगी कड़ाके की सर्दी

सीकर जिले में पिछले एक सप्ताह से कड़ाके की सर्दी बढ़ गई है। आज सुबह न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट के साथ ही रविवार को दिन में भी सर्दी का असर रहा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कमजोर पड़ने के बाद इन दिनों सर्दी तेज हो गई है। ग्रामीण इलाकों में ठंड से ठिठुरन हो रही है। सीकर जिले में पिछले 5 दिन से सर्द हवाओं का क्रम बना हुआ है। रविवार को दिन में अच्छी धूप खिली, लेकिन शाम होते-होते बर्फीली हवाएं चलने लगीं। किसान सरसों व गेहूं की फसलों को सर्दी से बचाने के लिए रात में तिरपाल लगा रहे हैं। सुबह तड़के बर्फ जमने से पहले फव्वारे चलाए जा रहे हैं, ताकि फसलें सर्दी की चपेट में ना आएं। सीकर में आज प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में भी लगातार बदलाव
पिछले 6 दिनों से सीकर में दिन में भी ठंड का एहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने सीकर जिले में 2025 की समाप्ति तक सूखी सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर रविवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में तेज सर्दी का ये दौर अगले 48 घंटे जारी रहेगा। इसके बाद हल्की मावठ का भी अनुमान है। 2 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना
मौसम विभाग ने 2 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। वहीं, अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 2 दिन तक ड्राई सर्दी पड़ेगी। आज सीकर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 2 दिन सीकर इलाके में तापमान में गिरावट स्थिर रहेगी। बुधवार को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने पर तापमान में फिर से उतार-चढ़ाव का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *