सीकर में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर आज नाॅमिनेशन का अंतिम दिन था। सीकर बार एसोसिएशन के 13 पदों के लिए कुल 33 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और पुस्तकालय सचिव के पदों के लिए सिंगल नॉमिनेशन होने पर तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। फॉर्म जांच में उपाध्यक्ष पद का 1 और कार्यकारिणी सदस्य के 2 फॉर्म खारिज कर दिए गए। चुनाव प्रभारी एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 4, उपाध्यक्ष पद पर 3, महासचिव पद पर 9, संयुक्त पुस्तकालय सचिव पद पर 2, सामाजिक सचिव पद पर 3 और कार्यकारिणी सदस्य पद पर 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। कुल 10 पदों के लिए 12 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान किया जाएगा और उसके तुरंत बाद वोटों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा। सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट सागरमल धायल व एडवोकेट जगदीश भारती ने बताया कि संयुक्त सचिव पद पर किशोर सिंह बिजारणियां, कोषाध्यक्ष पद पर सुनीता कुमारी(सांई) और पुस्तकालय सचिव पद पर जयपाल सिंह ओलखा का सिंगल नॉमिनेशन होने के कारण तीनों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सागर मल मीणा तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर किशोर सिंह बिजारणियां व नरेंद्र सिंह शेखावत के नॉमिनेशन फॉर्म में सिग्नेचर व डेट नहीं होने के कारण आवेदन खारिज कर दिया गया। अध्यक्ष पद के दावेदार 1.दामोदर प्रसाद माटोलिया 2.जगदीश चंद्र गठाला 3.रणधीर सिंह काजला 4.ताराचंद यादव उपाध्यक्ष पद के दावेदार 1.देवी सिंह सेवदा 2.कृष्ण कुमार शर्मा 3.सुनील कुमार शर्मा महासचिव पद के दावेदार 1.आकाश(नेहरा) 2.भोजराज सिंह शेखावत 3.भरतपाल सिंह ढाका 4.मोहित शर्मा 5.नवरंग लाल बिंवाल 6.ओमप्रकाश गोरा 7.संदीप तिवाड़ी 8.विजय कुमार शर्मा 9.वीरेंद्र कुमार शर्मा संयुक्त पुस्तकालय सचिव पद के दावेदार 1.अशोक कुमार सैनी 2.अनिल कुमार भामू सामाजिक सचिव पद के दावेदार 1.लीना बिजारणियां 2.निर्मल ढाका 3.राजपाल कार्यकारिणी सदस्य पद के दावेदार 1.बजरंग लाल बिजारणियां 2.भेभाराम गुर्जर 3.भींवाराम मील 4.भगवान सिंह धायल 5.गिरधारी लाल 6.श्याम सुंदर पटेल


