सीकर में आज घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी 30-40 मीटर:आज न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, अब 2 दिन कोहरे का अलर्ट

प्रदेश में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बीच आज सीकर में घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह सीकर जिले के पलसाना, बावड़ी, सीकर शहर समेत कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। आज सीकर के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां पर सुबह न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया था। अब 3 और 4 फरवरी को सीकर जिले में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
सीकर-जयपुर नेशनल हाईवे से सटे बावड़ी गांव में सुबह घना कोहरा छाया रहा। सीकर के पलसाना कस्बे में घना कोहरा होने की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। सीकर शहर में भी नेहरू पार्क समेत कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम है। सुबह वाहन चालकों को कोहरे के चलते काफी परेशानी हुई। सीकर समेत शेखावाटी इलाके के मौसम में 4 दिन से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है। सुबह-शाम तेज सर्दी पड़ रही है, लेकिन आज सुबह बादलवाही के‌ कारण न्यूनतम तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक तापमान स्थिर रहेगा।
सीकर इलाके में पिछले 3 दिन से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सीकर जिले में रविवार को बादलों के कारण दिन में धूप भी कमजोर रही, इस वजह से दिन के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। सीकर जिले में 3-4 फरवरी को कोहरे का अलर्ट है तो वहीं 6 फरवरी को नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान है।
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में सर्दी का ये दौर फिलहाल जारी रहेगा। 3 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं, अब शेखावाटी के अलावा प्रदेश के अन्य इलाकों में 3 दिन तक मौसम ड्राई रहेगा। 4 दिन बाद सीकर इलाके में नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। इस कारण शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव की संभावना है।‌ फिलहाल कोहरे के कारण यातायात प्रभावित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *